Bakra Eid Special Recipes: ईद पर बनाएं किमामी सेवई से लेकर पिस्ता कुनाफा जैसे व्यंजन, दस्तरखान के साथ रिश्तों में भी घुल जाएगी मिठास

बकरा ईद आने वाली है, जो सिर्फ एक त्योहार ही नहीं बल्कि रूहानी एहसास भी है। इसमें अपनापन बांटने का मौका मिलता है। इसे ईद-उल अजहा के मान से भी जाना जाता है। इस मौके पर कुर्बानी दी जाती है, न सिर्फ जानवरों की बल्कि हर बुरे कामों की। ईद की खुशी के लिए दस्तरखान पर तरह-तरह के लजीज पकवान बनते हैं,खासतौर पर नॉनवेज यानी मटन की डिशेज।

किमामी सेवई की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सेवई निकालकर अच्छी तरह से तोड़कर रख लें। फिर एक पतीली में घी डालकर गर्म करें और सेवई को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • अब अलग से खसखस और सूखे मेवे को भी भुन लें। भूनते वक्त आपको लगाता चलाते रहना है, क्योंकि यह बहुत जल्दी जल जाते हैं। अब एक पतीली में पानी और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें।
  • इसमें भुनी हुई सेवई, खसखस, खोया, सूखे मेवे और इलायची डालें। हल्की आंच पर 15 मिनट के लिए पकाएं जब तक पानी गाढ़ा न हो जाए, तक जब पकाएं।
  • अब एक प्लेट में निकालकर जमाने के लिए रख दें। फिर फैलाकर बर्फी के टुकड़ों में काट लें और ऊपर से घी डालकर गर्मा-गर्म ठंडा-ठंडा सर्व करें।

यही मौका होता है जब पूरा परिवार, रिश्तेदार या दोस्त एक साथ बैठकर खाना खाते हैं…प्यार बांटते हैं। दस्तरखान की रौनक बढ़ाने के लिए अक्सर महिलाएं मीठा भी बनाती हैं, जिसमें ट्रेडिशनल चीजों शामिल होती हैं। आप सेवई के साथ-साथ पिस्ता कुनाफा बिल्कुल नए अंदाज में तैयार कर सकते हैं।

सामग्री

  • सेवई- 1 पैकेट
  • घी- 2 कप
  • खोया- 1 कप
  • सूखे मेवा- आधा कप
  • खसखस- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • चीनी- 2 कप

Leave a Comment